ऐक्टर और 'रोडीज़' (Roadies) फेम रणविजय सिंह () की पत्नी प्रियंका सिंह (Prianka Singha) ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। रणविजय ने सोमवार देर रात अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की। रणविजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बच्चे के छोटे जूते रखे हुए नजर आ रहे हैं। ऐक्टर ने कैप्शन में लिखा,'जूते का खेल। 12 जुलाई 2021।' रणविजय ने पोस्ट के जरिए फैन्स के साथ शेयर कि खुशखबरी रणविजय ने छोटे स्नीकर्स की एक जोड़ी के साथ एक छोटी रेड स्पोर्ट्स जर्सी की तस्वीर भी शेयर की है। उन्होंने लिखा,'satnamwaheguru।' पोस्ट पर उनके फैन्स के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के सिलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। रणविजय के पोस्ट पर टीवी सिलेब्स ने दी बधाई रणविजय के पोस्ट पर ऐक्ट्रेस युविका चौधरी ने दिल वाली इमोजी पोस्ट कीं हैं। वहीं, रणविजय की रोडीज़ टीम के सदस्य निखिल चिनपा ने लिखा,'बधाई दोस्त। कायनात को छोटे भाई और आपके प्यारे परिवार में नए सदस्य के जुड़ने के लिए ढेर सारा प्यार।' नेहा धूपिया ने लिखा,'रण, प्री और काई को बधाई।' गौहर खान, प्रिंस नरूला, दिव्या अग्रवाल, वरुण सूद और दिशांक अरोड़ा ने भी रणविजय और प्रियंका को ढ़ेर सारी बधाई दी है। रणविजय ने इसी साल मार्च में फैन्स के साथ गुड न्यूज शेयर की थी कि वह दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। उनकी वाइफ प्रियंका सिंह () प्रेगनेंट हैं। 14 जून, 2021 को रणविजय ने अपनी पत्नी प्रियंका सिंह के लिए बेबी शावर भी ( baby shower for Priyanka) प्लान किया था, जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की थीं। गौरतलब है कि रणविजय और प्रियंका की शादी को 6 साल हो चुके हैं और उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम कायनात है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3kgkjKj
via IFTTT


No comments:
Post a Comment