Dance Deewane 3: माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल - ONLINE HINDI NEWS

this is online hindi news website in which you can find all about poltics,health and everything

loading...

Friday, 9 July 2021

Dance Deewane 3: माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल

माधुरी दीक्षित () और अनिल कपूर () बॉलिवुड की सदाबहार जोड़ियों में से एक हैं। आज भी माधुरी और अनिल को ऑनस्क्रीन पर देखना लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अनिल कपूर शुक्रवार को एक रियलिटी शो 'डांस दीवाने-3 (Dance Deewane 3)' के सेट पर पहुंचे थे। शो के सेट पर अनिल और माधुरी ने सुपरहिट गाना 'जय जय शिव शंकर' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इन दिनों माधुरी दीक्षित डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने3' (Dance Deewane 3) को जज कर रही हैं। माधुरी और अनिल कपूर का रेट्रो स्टाइल में डांस माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अनिल कपूर के साथ रेट्रो स्टाइल में डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अनिल कपूर हमेशा की तरह डैशिंग लग रहे थे। उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगाया हुआ था। दूसरी ओर माधुरी व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो शेयर करते हुए माधुरी ने कैप्शन में लिखा,'रेट्रो वाइब।' राजेश खन्ना और मुमताज को कॉपी करते आए नजर वीडियो में माधुरी और अनिल सुपरहिट गाना 'जय जय शिव शंकर' पर धमाकेदार अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना साल 1974 की सुपरहिट फिल्म 'आपकी कसम' फिल्म का है, जिसमें दिवंगत ऐक्टर राजेश खन्ना, मुमताज और संजीव कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3e1kncW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

इजरायल-अमेरिका जैसा पावरफुल बनेगा भारत का 'आयरन डोम', चीन-पाक को पानी पिला देगा बाहुबली पिनाका

Pinaka: भारतीय सेना तेजी के साथ स्देशी पिनाका रॉकेट सिस्टम पर तेजी के साथ निर्भर हो रही है. हाल ही में एक खबर आई है कि भारत पिनाका को बढ़ावा...