बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनम कपूर () बीती रात लंदन से मुंबई लौटीं हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पिता अनिल कपूर उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। सोनम जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर निकली, अपने पिता को देखते ही इमोशनल हो गईं और गले लगाकर रोने लगी। सोनम कपूर और उनके पापा अनिल कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें सोनम बड़े ही प्यार से अपने पापा को गले लगाती नजर आ रही हैं। फिर दोनों बाप- बेटी पार्किंग एरिया में लगे कार में जाकर बैठ जाते हैं। हमेशा की तरह स्टाइलिश अवतार में नजर आईं सोनम सोनम कपूर के इस वीडियो को मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सोनम हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही हैं। ऐक्ट्रेस ग्रे और ब्लू प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही थीं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू और रेड जैकेट पहना हुआ था। सोनम का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स तरह- तरह का अनुमान लगा रहे हैं। एक यूजर ने सोनम के वीडियो पर कॉमेन्ट करते हुए लिखा, सोनम प्रेगनेंट हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, सोनम प्रेगनेंट दिख रही हैं।' काफी समय बाद लंदन से मुंबई लौटीं सोनम कपूर सोनम कपूर कोरोनावायरस महामारी के कारण काफी समय से इंडिया से दूर लंदन में पति के साथ रह रहीं थीं। सोनम कपूर अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताती थीं कि वह कितना ज्यादा इंडिया, अपने माता- पिता और भाई- बहन को मिस कर रही हैं। आखिरकार अब सोनम लंदन से इंडिया आ चुकी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3khODnU
via IFTTT


No comments:
Post a Comment